Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राहुल भिवंडी की अदालत में पेश हुए, सपकाल को नया जमानतदार बनाया

इस मामले में सपकाल को उनका नया जमानतदार बनाया गया है

21 Feb 2026

राहुल भिवंडी की अदालत में पेश हुए, सपकाल को नया जमानतदार बनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में नया जमानतदार पेश करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना नया जमानतदार नामित किया।
भिवंडी जाते समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राहुल को काले झंडे दिखाए। वह सपकाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे। राहुल द्वारा नए जमानत बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने सहित कानूनी कार्यवाही आधे घंटे के भीतर पूरी हो गई। इस मामले में सपकाल को उनका नया जमानतदार बनाया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने पुष्टि की कि प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी हो गईं। अय्यर ने कहा, ''हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हमें विश्वास है कि न्याय मिलेगा। राहुल को भविष्य की सुनवाइयों में व्यक्तिगत उपस्थिति से स्थायी छूट दे दी गई है, लेकिन हम उचित समय पर अपने बचाव पक्ष के गवाहों को पेश करेंगे।''
उन्होंने कहा कि जमानत की औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद अब जांच अधिकारी (आईओ) से जिरह फिर से शुरू होगी और यह स्पष्ट किया कि राहुल से कोई जिरह नहीं की गयी। RSS के स्वयंसेवक राजेश कुंते ने अदालत में शिकायत दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान सोनाले गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे संघ का हाथ था। कुंते ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत अपनी शिकायत में कहा कि इस झूठी टिप्पणी से RSS की छवि धूमिल हुई है। मामले की सुनवाई के दौरान कुंते से जिरह हो चुकी है।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल भिवंडी की अदालत में पेश हुए
इस मामले में सपकाल को उनका नया जमानतदार बनाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News